25 फरवरी को दिए जाएंगे साहित्य अकादमी पुरस्कार

Sahitya Akademi Awards will be given on 25 February
25 फरवरी को दिए जाएंगे साहित्य अकादमी पुरस्कार
25 फरवरी को दिए जाएंगे साहित्य अकादमी पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने 24 फरवरी से साहित्योत्सव आयोजित किया है। साहित्योत्सव के दौरान 25 फरवरी को वर्ष 2019 के लिए घोषित 24 भारतीय भाषाओं के विजेताओं को यहां के कमानी सभागार में आयोजित समारोह में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में देश के जाने-माने कथाकार एवं फिल्म निदेशक गुलजार उपस्थित रहेंगे।

पिछले 18 दिसंबर को साहित्य अकादमी की ओर से भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान दे लिए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें महाराष्ट्र की कवयित्री अनुराधा पाटील को उनके मराठी काव्य संग्रह ‘कदाचित अजूनही’ के लिए यह पुरस्कार मिला है। कवयित्रि अनुराधा पाटील पिछले 40 साल से कविता लिख रही है। पाटील के ‘दिगंत’, ‘दिवसेंदिवस’, ‘तरीही’ और ‘वाळूच्या पत्रात मांडलेला खेळ’ आदि कविता संग्रह प्रसिद्ध है।

 

Created On :   21 Feb 2020 4:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story