- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- गधों के मेले में सलमान और शाहरुख,...
गधों के मेले में सलमान और शाहरुख, रितिक के साथ रणवीर भी...!

डिजिटल डेस्क सतना। चित्रकूट के मंदाकिनी तट पर दीपावली बाद लगने वाला 3 दिवसीय गधा मेला, देश-दुनिया का इकलौता ऐसा मेला है। जहां गधे और खच्चर बालीवुड के सिने सितारों के नाम पर बिकते हैं। मेला समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल त्रिपाठी की मानें तो सिने सितारों के नाम पर गधों की कीमत बढ़ जाती है। मसलन-अबकि
सलमान 2 लाख और शाहरुख 90 हजार में बिकने आया है। रितिक का मूल्य 70 है तो रणवीर की कीमत 40 हजार है। सबसे सस्ता राजकुमार है। कीमत 30 हजार आंकी गई है।
बाइक से महंगा खच्चर-
नामकरण के आधार के सवाल पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कहते हैं, अच्छी कद काठी के कारण सलमान, फुर्तीला होने के कारण शाखरुख और ज्यादा भार ढोने वाले को रितिक और रणवीर के नाम दिए गए हैं। मशहूर गधा मेला में 3 दिन के अंदर 2 करोड़ के काराबोर की उम्मीद लगाई गई है। व्यापार के लिए एमपी-यूपी के अलावा बिहार और छत्तीसगढ़ के व्यापारी भी चित्रकूट पहुंच चुके हैं। मेला में गधा तो गधा, खच्चर की कीमत भी बाइक से ज्यादा है।
इंट्री फीस 300 रुपए, 30 रुपए का खंूटा-
यूपी-एमपी की अंतरराज्यीय सीमा पर मध्यप्रदेश के हिस्से में स्थित नयागांव की लगभग एक एकड़ सरकारी भूमि में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। मेेले में प्रतिवर्ष औसतन 5 हजार गधे और खच्चरों का सौदा होता है। मेले के आयोजन की जिम्मेदारी चित्रकूट नगर परिषद है। परिसर में प्रति गधे के प्रवेश के लिए एंट्री फीस 300 रुपए है। गधों को बांधने के लिए एक खंूटे के एवज में 30 रुपए की फीस अलग से भरनी पड़ती है।
औरंगजेब के जमाने से है परंपरा:-
चित्रकूट में मंदाकिनी तट गधों के मेले के आयोजन की परंपरा तकरीबन 300 वर्ष पुरानी है। कहते हैं, मुगल बादशाह औरंगजेब की फौज में भारी भार को ढोने के लिए बड़ी संख्या में गधे और खच्चर शामिल किए गए थे। मांग बढऩे पर मेले के आयोजन की बुनियाद पड़ी। अगर कोरोना काल को छोड़ दें तो तभी से इस अनोखे मेले की परंपरा निर्बाध रुप से जारी है।
Created On :   25 Oct 2022 10:59 PM IST