नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश हुई नाकाम तो दूसरी को बनाया शिकार 

Satna : 35 year old accused raped a 14 year old girl after failed crime attempt
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश हुई नाकाम तो दूसरी को बनाया शिकार 
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश हुई नाकाम तो दूसरी को बनाया शिकार 

डिजिटल डेस्क, सतना। यहां एक 35 वर्षीय दरिंदा नल के पास ताक में बैठा था और जैसे ही एक नाबालिग किशोरी पानी भरने आई उसे उसे यह दरिंदा बालिका को अपने घर ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह यह किशोरी भागने में कामयाब रही तो यह दरिंदा दूसरे शिकार का इंतजार करने लगा और जैसे दूसरी नाबालिग लड़की नल पर आई यह दरिंदा उसे झपट्टा मारकर नल के पास अपने घर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। जिले के अमदरा थाना अंतर्गत घुनवारा गांव में एक ही जगह पर 45 मिनट के अंदर जहां नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की एक कोशिश नाकाम हो गई, वहीं दुष्कर्म की कोशिश के 3 आरोपियों में से एक ने अंतत: झांसा देकर 14 वर्षीया एक अन्य नाबालिग की अस्मत लूट ली। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के मामले में 3 और रेप की एक अन्य वारदात पर एक आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए सभी आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

पानी भरने निकलीं थीं घर से
पुलिस ने बताया कि घुनवारा निवासी दुष्कर्म के आरोपी सूरज के घर के सामने हैंडपंप लगा हुआ है। लगभग 24 वर्षीय आरोपी शादीशुदा है। पत्नी समेत परिजन बाहर होने के कारण सूने घर में आरोपी ने अपने अन्य साथियों समेत गैंग रेप की साजिश रची। बताया गया है कि दोपहर 3 बजे के करीब 15 साल की एक नाबालिग हैंडपंप से पानी भरने के बाद जैसे ही अपने घर की ओर लौटने लगी वैसे ही पीछे से गांव के ही एक अन्य आरोपी युवक करण ने उसे पीछे से पकड़ लिया और घसीट कर सूने घर के अंदर ले गया।

पुलिस ने बताया कि उसके घर के अंदर पहले से ही आरोपी सूरज मौजूद था। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुनियोजित साजिश के तहत पीछे से एक अन्य युवक प्रहलाद भी पहुंचा। प्रहलाद को घर के अंदर करने के लिए जैसेे ही सूरज ने दरवाजा खोला, चंगुल में फंसी नाबालिग भाग निकली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज, करण और प्रहलाद के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 354,34 और पाक्सो एक्ट 3/4 के तहत कायमी की है। 

फिर ऐसे फंसाया जाल में 
15 वर्ष की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होते ही करण और प्रहलाद तो मौके से भाग निकले लेकिन सूरज का शैतानी दिमाग अभी भी काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि लगभग 45 मिनट बाद 14 साल की एक अन्य नाबालिग लड़की हैंडपंप में पानी भरने के लिए पहुंची। पहले से ही ताक में बैठे आरोपी सूरज उसे बलपूर्वक घर के अंदर घसीट ले गया। आरोपी ने नाबालिग से मनमानी की और घर से भाग गया। इस मामले में आरोपी सूरज के लिए अमदरा थाने में आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो एक्ट 3/4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 

Created On :   1 Jun 2019 8:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story