सावित्रीबाई फुले की जन्मस्थली को मिला बी वर्ग पर्यटन स्थल का दर्जा 

Savitribai Phule birthplace got B class of tourist spot status
सावित्रीबाई फुले की जन्मस्थली को मिला बी वर्ग पर्यटन स्थल का दर्जा 
सावित्रीबाई फुले की जन्मस्थली को मिला बी वर्ग पर्यटन स्थल का दर्जा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की जन्मस्थली नायगांव को ब वर्ग पर्यटन स्थल का दर्जा दिया गया है। नायगांव सातारा जिले के खंडाला तहसील में स्थित है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। रावल ने कहा कि नायगांव में विभिन्न सामाजिक संस्था और शैक्षणिक संस्था के लोग साल भर आते हैं। हर साल लगभग 5 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सावित्रीबाई फुले की जन्मस्थली नायगांव को क वर्ग का दर्जा बदलकर ब वर्ग पर्यटन स्थल का दर्जा कर दिया गया है। 


 

Created On :   10 Jun 2019 9:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story