मराठा  आरक्षण के मुद्दे पर सावंत ने फडणवीस पर साधा निशाना 

Sawant targeted Fadnavis on Maratha reservation issue
मराठा  आरक्षण के मुद्दे पर सावंत ने फडणवीस पर साधा निशाना 
मराठा  आरक्षण के मुद्दे पर सावंत ने फडणवीस पर साधा निशाना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस व विधायक विनायक मेटे पर निशाना साधा है। मराठा  आरक्षण के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए राज्य सरकार ने मजबूत तैयारी की है। इसलिए मराठा आरक्षण निश्चित तौर पर सुप्रीम कोर्ट में टिकेगा। जिसका श्रेय राज्य सरकार को मिलेगा। इस डर से भारतीय जनता पार्टी व विधानसभा के विपक्ष के नेता फडणवीस व अन्य भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। इसलिए इनके इशारे पर विधायक मेटे राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।

पिछले दिनों श्री मेटे ने राज्य सरकार द्वारा मराठा आरक्षण के लिए गठित मंत्रिमंडल के उपसमिति के अध्यक्ष पद से अशोक चव्हाण को हटाने की मांग की थी। इसके मद्देनजर सावंत ने मेटे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले दिन से मराठा आरक्षण के मुद्दे को गंभीरता से ले रही हैं। इस विषय पर उपसमिति के अध्यक्ष चव्हाण ने जानकारों व कानून के विशेषज्ञयो से बात की है। खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस मामले की सुनवाई पर नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मेटे खुद भी मराठा आरक्षण से जुडी बैठक में शामिल हो चुके हैं। उन्हें वास्तविक स्थिति की जानकारी हैं। फिर भी उनकी ओर से लगाए जा रहे निराधार आरोपों से प्रतीत होता है कि कहीं आरक्षण के विरोध में को साजिश तो नहीं रची जा रही हैं।


 

Created On :   9 Aug 2020 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story