बिखरे हुए दानों ने बताया चोर का पता - अनाज का मामला 

Scattered grains told the thiefs address - case of grain
बिखरे हुए दानों ने बताया चोर का पता - अनाज का मामला 
बिखरे हुए दानों ने बताया चोर का पता - अनाज का मामला 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । बरेला थाना क्षेत्र स्थित हिनौतिया भोई में बीती रात एक घर में घुसकर करीब सौ किलो गेहूँ, 50 किलो चना और 35 किलों चना दाल कुल कीमत 10 हजार का अनाज चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गयी है। गृहस्वामी ने क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति पर चोरी करने का संदेह जताया है।  प्रार्थी का कहना है कि सुबह उठकर देखा तो घर के बाहर अनाज के दाने पड़े थे जो कि क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के घर तक नजर आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदेही व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। 
सूत्रों के अनुसार हिनौतिया भोई निवासी मनोज पटैल उम्र 39 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात 9 बजे एक कार्यकम में शामिल होने गया था। वहाँ से रात 2 बजे घर वापस लौटा और सो गया था। सुबह 7 बजे सोकर उठा तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में 2 कट्टी में रखा 1 क्विंटल गेहूँ, 1 कट्टी में रखा 50 किलो चना, 35 किलो चने की दाल गायब थी। वह घर के बाहर पड़े अनाज के दाने को देखते हुये बढ़ा तो देखा कि उसके घर से सतीश पटेल के घर तक अनाज के दाने पड़े थे, उसे सतीश पटेल पर चोरी करने का संदेह है। उसके घर से 10 हजार रुपये कीमती अनाज चोरी हुआ है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर जाँच में लिया गया है। 
 

Created On :   7 Oct 2019 8:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story