दूसरा चरण : 10 सीटों पर 1 करोड़ 85 लाख मतदाता करेंगे फैसला- मैदान में चव्हाण, शिंदे, आंबेडकर, सहित 179 उम्मीदवार

Second phase of Lok Sabha elections, 1 crore 85 lakh voters on 10 seats
दूसरा चरण : 10 सीटों पर 1 करोड़ 85 लाख मतदाता करेंगे फैसला- मैदान में चव्हाण, शिंदे, आंबेडकर, सहित 179 उम्मीदवार
दूसरा चरण : 10 सीटों पर 1 करोड़ 85 लाख मतदाता करेंगे फैसला- मैदान में चव्हाण, शिंदे, आंबेडकर, सहित 179 उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को राज्य की 10 लोकसभा सीटों के लिए 1 करोड़ 85 लाख 46 हजार 36 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए 20 हजार 716 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विदर्भ व मराठवाडा की इन 10 सीटों के लिए 179 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में अकोला, बुलढाणा, अमरावती, हिंगोली, नांदेड, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर व सोलापुर में वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, डा प्रीतम मुंडे, प्रकाश आंबेडकर, आनंद राव अडसूल जैसे नेताओं के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। इन 10 सीटों में से सबसे कम 10 उम्मीदवार लातूर से और सर्वाधिक 36 उम्मीदवार बीड में हैं।  

Created On :   17 April 2019 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story