नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के दोनों तरफ बनेगी सुरक्षा दीवार

Security wall will be built on both sides of Nagpur-Mumbai Prosperity Highway
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के दोनों तरफ बनेगी सुरक्षा दीवार
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के दोनों तरफ बनेगी सुरक्षा दीवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के दोनों किनारों पर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। यह महामार्ग 705 किमी लंबा होगा। महामार्ग के दोनों ओर कुल 1410 किमी की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। मंगलवार को मंत्रालय में प्रदेश के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह जानकारी दी। मुनगंटीवार ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने महामार्ग परियोजना के लिए दिए जाने वाले कर्ज का ब्याज राज्य सरकार की तरफ से भरे जाने को मंजूरी दी है।

सरकार की तरफ से महामार्ग पर टोल वसूली शुरू होने तक ब्याज की राशि संबंधित बैंकों को दी जाएगी। अगले तीन साल में यह परियोजना पूरा करने का लक्ष्य है। मुनगंटीवार ने बताया कि परियोजना के लिए 25 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। सुरक्षा दीवार के कारण भूमि अधिग्रहण वाले क्षेत्र में कोई अतिक्रमण नहीं हो सकेगा। मुनगंटीवार ने कहा कि महामार्ग सीमेंट का बनाया जाएगा। इसका डिजाइन इस तरह से तैयार किया जाएगा जिससे सड़क हादसे कम हो। 
 

Created On :   4 Sep 2018 2:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story