कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे भाजपा में होंगे शामिल !

Senior Congress leader Narayan Rane will be included in BJP
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे भाजपा में होंगे शामिल !
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे भाजपा में होंगे शामिल !

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे का नवरात्रि में भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने इसके साफ संकेत दिए। सिंधुदुर्ग जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को बर्खास्त करने से नाराज राणे ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण और महाराष्ट्र प्रभारी मोहन प्रकाश पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चव्हाण व प्रकाश ने मिलकर सिंधुदुर्ग जिले में जो कुछ भी किया है, उसका अंत मैं नवरात्रि उत्सव में ही कर दूंगा। चव्हाण नहीं चाहते हैं कि मैं कांग्रेस में रहूं। वर्ष 2005 में मैं शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ, लेकिन मुझे यहां निराशा हाथ लगी है। मुझे जो आश्वासन दिया गया था उसे पूरा नहीं किया गया।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण ने सिंधुदुर्ग जिला कार्यकारिणी को बर्खास्त करके राणे समर्थक जिला अध्यक्ष दत्ता सावंत को हटा दिया है। उनके स्थान पर विकास सावंत की नियुक्ति की गई है। राणे ने कहा कि पार्टी की कोंकण इकाई में कोई भी बदलाव करने से पहले मुझसे पूछा जाता था, लेकिन मुझे बिना बताए ही सिंधुदुर्ग जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को षड़यंत्र करके बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंधुदुर्ग ही ऐसा जिला है जहां पर जिलापरिषद में कांग्रेस की सत्ता है। जिला सहकारी बैंक कांग्रेस के कब्जे में है। जिला नियोजन समिति में 21 में से 15 सदस्य कांग्रेस के हैं। सहकारिता व स्थानीय स्वराज संस्थाओं पर कांग्रेस की सत्ता है, लेकिन जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सत्ता दिलाई उनको घर पर बिठा दिया गया है। सिंधुदुर्ग जिले के नए अध्यक्ष सावंत में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य चुन कर लाने की भी क्षमता नहीं है।

Created On :   18 Sept 2017 12:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story