- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सीनियर जर्नलिस्ट अरुण साधु का निधन
सीनियर जर्नलिस्ट अरुण साधु का निधन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जाने-माने मराठी जर्नलिस्ट और राइटर अरुण साधु के निधन पर सीएम फडणवीस ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने कहा कि मराठी साहित्यिक और पत्रकारिता को वास्तव में गति देने वाले, समाज के प्रभावी लेखक को हमने आज खो दिया है। उनके निधन से साहित्यिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मुंबई के एक अस्पताल में सोमवार की सुबह अरुण साधु का निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। अरुण साधु कार्डियोमायोपैथी से लंबे समय से जूझ रहे थे. रविवार को उन्हें मुंबई के सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की प्रभारी डीन डॉ. जयश्री मोंडकर ने बताया कि भर्ती के बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटीलेटर पर भी रखा गया था. अरुण साधु ने हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे हैं. अपने उपन्यास "सिंहासन और दिनांक" के लिए साधु काफी मशहूर हुए थे. वह साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित थे।
Created On :   25 Sept 2017 5:07 PM IST