दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी,अरी और लखनवाड़ा क्षेत्र की घटनाएं

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिवनी दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी,अरी और लखनवाड़ा क्षेत्र की घटनाएं

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले के अलग-अलग दो क्षेत्रों में लापता दो महिलाओं के शव मिले हैं। पहली घटना लखनवाड़ा के कन्हरगांव में हुई। पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय टीपो बाई घर से निकली थी। लेकिन वह रात तक घर नहीं वापस लौटी। इस बीच परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका शव गांव के पास ही खेत के पास मिला। उसकी मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

कुंए में मिली लाश

अरी थाना अंतर्गत बटामा गांव  की एक महिला का शव कुंए में मिला है। पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय बिरोजी पति थानसिंह चौरसिया सोमवार को घर से निकली थी लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। दूसरे दिन उसका शव गांव के पास ही एक कुंए में उतराता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बिरोजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
 

Created On :   15 March 2023 8:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story