बांधवगढ़ में बाघ की मौत से सनसनी

Sensation over tigers death in Bandhavgarh
बांधवगढ़ में बाघ की मौत से सनसनी
उमरिया बांधवगढ़ में बाघ की मौत से सनसनी

डिजिटल डेस्क, उमरिया। बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में शुक्रवार की सुबह बाघ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पार्क के आला अफसर महामन के जंगल में पहुंच गए। स्थल को सील कर सघन जांच अभियान चलाया गया। शव काफी क्षत विक्षत व पुराना हो था। लिहाजा मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका। मृत नर बाघ की आयु १२-१३ वर्ष की है। उपसंचालक लवित भारती ने बताया प्रात: 9 बजे गश्ती के दौरान खितौली परिक्षेत्र की महामन बीट के पीएफ 239 में एक अज्ञात नर बाघ  का शव देखा गया था। प्रोटोकॉल के तहत शव परीक्षण किया गया। मृत बाघ के समस्त अंग सुरक्षित पाए गए हैं। विसरा एकत्रित कर विस्तृत जांच के लिए भेजा जाएगा। शव परीक्षण के उपरांत शव दाह किया गया। बता दें कि इस माह १५ दिन के भीतर बाघ मौत की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व सामान्य वन मण्डल उमरिया के पाली रेंज में नर बाघ मरा हुआ मिला था। मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया गया था।

Created On :   16 July 2022 9:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story