- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नाबालिग बेटियों से रेप करने वाले...
नाबालिग बेटियों से रेप करने वाले पिता को मिली उम्रकैद की सजा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाले एक मामले में आरोपी पिता को उम्रकैद की सजा पास्को अदालत ने सुनाई गई है। अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से कई बार बलात्कार के दोषी पिता को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पाक्सो) अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी को पीड़ित लड़कियों को 45-45 हजार रुपए जुर्माना भी देना होगा।
2013 में हुआ था मामले का खुलासा
मामले का खुलासा 2013 में हुआ था जब आरोपी की छोटी बेटी ने अपने साथ हुए बलात्कार की जानकारी सहेली को दी थी। आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज कराते वक्त दोनों लड़कियां कई बार फूट फूटकर रोने लगती थी। इसके चलते कई बार अदालत की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोकनी पड़ती थी। लड़कियों ने अदालत को बताया कि आरोपी पिता अकेले होने पर उनके साथ बलात्कार करता था।
विरोध करने पर करता था पिटाई
विरोध करने पर वह लड़कियों को पीटता और जान से मारने की धमकी देता। बड़ी लड़की ने अदालत में कहा कि वह जानती है कि जो उसके साथ किया गया वह गलत है लेकिन वह पिता को जेल नहीं भेजना चाहती। मामले में कुल नौ गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जिससे आरोपी को सजा दिलाई जा सकी। वारदात के समय बड़ी लड़की नवीं कक्षा में पढ़ती थी जबकि दूसरी लड़की उससे भी एक साल छोटी थी। साल 2013 में जब आरोपी ने घर में अकेली पाकर अपनी छोटी बेटी से बलात्कार किया तो उसने इसकी जानकारी अपनी सहेली को दी। लड़की की सहेली ने एक राजनेता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था। घटना के बाद छोटी बेटी ने हिम्मत दिखाई थी जबकि बड़ी बेटी डरी सहमी रहने लगी थी। समय रहते यदि बड़ी बेटी ने आवाज उठाई होती तो छोटी बहन को उसका नराधम पिता हवस का शिकार नहीं बनाता था।
Created On :   17 March 2018 6:17 PM IST