हिमस्खलन में फंसे सेना के सात जवान शहीद, देश में शोक की लहर

Seven army soldiers trapped in avalanche martyred
हिमस्खलन में फंसे सेना के सात जवान शहीद, देश में शोक की लहर
अरुणाचल प्रदेश हिमस्खलन में फंसे सेना के सात जवान शहीद, देश में शोक की लहर
हाईलाइट
  • भारत-चीन सीमा पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद सात जवान हुए शहीद

डिजिटल डेस्क, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में भारत-चीन सीमा पर एक हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हुए सात सैनिकों के शव मिल गए हैं। भारतीय सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया, सभी सात लोगों के शव हिमस्खलन स्थल से बरामद कर लिए गए हैं। दुर्भाग्य से, इसमें शामिल सभी लोगों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, सभी सातों की मौत की पुष्टि हुई है। 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में एक गश्ती दल के सात सैन्यकर्मी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।

14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के साथ भारी बर्फबारी हो रही थी। सेना ने कहा, सैनिकों के शवों को आगे की औपचारिकताओं के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सैन्य चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है। सुरक्षा बल ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम बना हुआ है।

अरुणाचल प्रदेश आम तौर पर पश्चिम में कामेंग क्षेत्र और शेष अरुणाचल प्रदेश में विभाजित है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित 1,346 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सेना की पूर्वी कमान निगरानी करती है। एलएसी को संभालने के लिए इस कमांड में तीन कोर हैं - 33 कोर (सिक्किम), 4 कोर (कामेंग सेक्टर) और 3 कोर (शेष अरुणाचल प्रदेश)।

(आईएएनएस)

Created On :   8 Feb 2022 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story