उल्हासनगर में इमारत का हिस्सा गिरने से सात की मौत

Seven killed in Ulhasnagar during building collapses
उल्हासनगर में इमारत का हिस्सा गिरने से सात की मौत
उल्हासनगर में इमारत का हिस्सा गिरने से सात की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे जिले के उल्हासनगर में इमारत का एक हिस्सा ढहने से सात लोगों की मौत हो गई। ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। मरने वालों में एक किशोर और तीन महिलाएं शामिल हैं। नेहरू चौक स्थित पांच मंजिला इमारत ‘साई शक्ति’ का एक हिस्सा शुक्रवार देर रात ढह गया। 

एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से एक और शव बरामद होने से घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस दुर्घटना में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक किशोर की मौत हो गई। उन्होंने बताया मारे गए लोग दो परिवार से थे। यह इमारत 26वर्ष पुरानी है और इसमें 29 फ्लैट हैं। रात नौ बजे पांच फ्लैटों के लिविंग रूम वाला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मृतकों की शिनाख्त पुनीत बाजोमल पंजवानी (17), दिनेश बाजोमल पंजवानी (40), दीपक बाजोमल पंजवानी (42), मोहिनी बाजोमल पंजवानी (65), कृष्ण इंदुचंद बजाज (24),अमृता इंदुचंद बजाज (54) और लवली बजाज (20) के तौर पर हुई है। 

Created On :   29 May 2021 2:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story