- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आश्रम स्कूल शिक्षकों के लिए भी...
आश्रम स्कूल शिक्षकों के लिए भी सांतवा वेतनमान, वृक्षारोपण अभियान में सिर्फ सामाजिक संस्थाएं ही आगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में विमुक्त जाति, घुमंतु जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग व गन्ना कटाई मजदूरों के प्राथमिक व माध्यमिक आश्रम स्कूल और विद्यानिकेतन के पूर्णकालिक शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया गया है। इससे आश्रम स्कूलों के लगभग 11 हजार 427 मान्यता प्राप्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी को इसका लाभ मिल सकेगा। जबकि सरकार की तिजोरी पर 125 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। सोमवार को मंत्रालय में में प्रदेश के ओबीसी, विमुक्त जाति, घुमंतु जनजाति, सामाजिक और शैक्षिणक पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ावर्ग कल्याण व कामगार मंत्री डॉ. संजय कुटे ने यह जानकारी दी। कुटे ने बताया कि आश्रम स्कूलों के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। कुटे ने कहा कि विमुक्त जाति, घुमंतु जनजाति के 527, माध्यमिक के 297, विद्यानिकेतन के 1 और 4 गन्ना कटाई करने वाले मजदूरों के बच्चों वाले कुल 829 आश्रम स्कूलों के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सातवे वेतनमान का लाभ मिलेगा। कुटे ने बताया कि विमुक्त जाति, घुमंतु जनजाति के विद्यार्थियों की उच्च माध्यमिक आश्रम स्कूलों के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग को लागू करने के लिए प्रक्रिया शुरू है। कुटे ने कहा कि आश्रम स्कूलों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने का विचार है। उन्होंने कहा कि राज्य के 3 आश्रमस्कूलों के फर्जी कागजात के आधार पर अनुदान लेने की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच शुरू है।
गन्ना कटाई मजदूरों के लिए महामंडल
कुटे ने कहा कि प्रदेश के लगभग 2 लाख गन्ना कटाई मजदूरों के लिए गन्ना कटाई मजदूर कल्याण महामंडल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि गन्ना कटाई मजदूरों के लिए महामंडल बनाने के बारे में 15 दिनों में फैसला ले लिया जाएगा।
33 करोड़ वृक्षारोपण अभियान में सामाजिक संस्थाएं ले ही हिस्सा
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 33 करोड वृक्ष लगाने के संकल्प में सामाजिक संगठन भी हिस्से ले रहे हैं। सामाजिक संस्था समाज विकास मंच ने मुंबईकरो के साथ मिलकर बोरिवली के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में 100 पेड लगाए। इस मौके पर भाजपा नगर सेवक विनोद मिश्र, सुमिता सुमन सिंह, पृथ्वीराज मस्के व संस्था के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय आदि मौजूद थे। इस मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि पर्यावरण बचाने और उसे बनाने की जिम्मेदारी सबकी है इस लिए सभी दल इस कार्यक्रम में हिस्सा लें।
Created On :   29 July 2019 7:52 PM IST