कहा - भाजपा से मिले हुए हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

Shiv Sena in defense of Rahul Gandhi - Said - Senior Congress leaders have met BJP
कहा - भाजपा से मिले हुए हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
राहुल गांधी का बचाव में शिवसेना कहा - भाजपा से मिले हुए हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के सुर में सुर मिलाते हुए पार्टी के मित्र दल शिवसेना ने कांग्रेस को पूर्ण कालिक अध्यक्ष की तलाश करने की सलाह दी है। हालांकि पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भाजपा से मिले हुए हैं और ये लोग राहुल गांधी के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। पंजाब में पार्टी के सामने आए संकट के लिए नवजोत सिंह सिद्धु को जिम्मेदार बताते हुए शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर व्याप्त भ्रम पंजाब में राजनीतिक संकट के लिए उतना ही जिम्मेदार है, जितना कि भाजपा। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने दावा किया कि हालांकि, राहुल गांधी कांग्रेस के समक्ष उत्पन्न मुद्दों का सामाधान करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पार्टी के पुराने नेताओं का उन्हें रोकने के लिए भाजपा के साथ गुप्ता समझौता है और इसलिए वे पार्टी को डुबाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। 

शिवसेना ने अपने मुखपत्र में प्रकाशित संपादकीय में कहा कि कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। बिना सिर के शरीर का क्या फायदा? कांग्रेस बीमार है और उसका इलाज करना चाहिए, लेकिन इलाज सही है या गलत उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। संपादकीय में शिवसेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी किले की मरम्मत करना चाहते हैं। किले का रंग-रोगन करने का प्रयास कर रहे हैं। सीलन, गड्ढों को भरना चाहते हैं, परंतु पुराने लोग राहुल गांधी को ऐसा करने नहीं दे रहे। राहुल गांधी को रोकने के लिए इन लोगों ने अंदर से भाजपा जैसी पार्टी से हाथ मिला लिया है, ऐसा अब पक्का हो गया है। कांग्रेस को डुबाने की सुपारी कांग्रेसियों ने ही ली है। परंतु कांग्रेस को स्थायी अध्यक्ष दो। पार्टी का सेनापति नहीं है तो लड़ें कैसे?

शिवसेना ने कहा कि पुराने प्रसिद्ध कांग्रेसियों की यह मांग भी गलत नहीं है। कांग्रेस पार्टी में नेता कौन है यह सवाल है। गांधी परिवार है, परंतु नेता कौन? अध्यक्ष कौन? इस बारे में भ्रम होगा, तो उसे दूर करना चाहिए। 

Created On :   1 Oct 2021 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story