उपमुख्यमंत्री पद पर हैं शिवसेना की निगाहें, मानसून सत्र से पहले हो सकता मंत्रिमंडल विस्तार

Shiv sena may gets maharashtra deputy chief minister post soon
उपमुख्यमंत्री पद पर हैं शिवसेना की निगाहें, मानसून सत्र से पहले हो सकता मंत्रिमंडल विस्तार
उपमुख्यमंत्री पद पर हैं शिवसेना की निगाहें, मानसून सत्र से पहले हो सकता मंत्रिमंडल विस्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इस विस्तार में शिवसेना की ओर से उपमुख्यमंत्री पद की मांग की जा रही है। दोनों दलों के बीच फिलहाल मधुर संबंध हैं इसलिए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहयोगी पार्टी की इस मांग को स्वीकार कर सकते हैं।

मानसून सत्र 17 जून से मुंबई में होगा। इसलिए माना जा रहा है कि जून के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री फडणवीस मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री पद की शिवसेना की मांग पर वरिष्ठ भाजपा मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कोल्हापुर में कहा कि अगर शिवसेना को उपमुख्यमंत्री पद मिलता है तो यह खुशी की बात होगी, लेकिन इस पर फैसला मुख्यमंत्री को करना है। शिवसेना पार्टी के वरिष्ठ नेता और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई को उपमुख्यमंत्री बना सकती है। 

वहीं राकांपा छोड़ शिवसेना का दामन थामने वाले जयदत्त क्षीरसागर भी मंत्रिपद की दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट होते ही शिवसेना के कई विधायक सक्रिय हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले युति और चुनावों में मिली सफलता से दोनों पार्टियों के बीच फिलहाल आपसी कटुता खत्म हो गई नजर आ रही है। मंगलवार दो नई दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक में शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ-साथ आदित्य ठाकरे, सुभाष देसाई, मिलिंद नार्वेकर भी मौजूद थे।

Created On :   27 May 2019 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story