लगातार तीन बार अनियमितता पाए जाने पर बंद कर दिए जाएंगे शिवभोजन केंद्र 

Shivbhojan centers will be closed if irregularities are found for three consecutive times
लगातार तीन बार अनियमितता पाए जाने पर बंद कर दिए जाएंगे शिवभोजन केंद्र 
निर्देश लगातार तीन बार अनियमितता पाए जाने पर बंद कर दिए जाएंगे शिवभोजन केंद्र 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण मंत्री छगन भुजबल गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन की थाली उपलब्ध कराने वाले शिवभोजन केंद्रों की अनियमितता को लेकर सख्त हो गए हैं। रविवार को भुजबल ने पुणे के सरकारी विश्रामगह में शिव भोजन समेत विभाग की अन्य योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। भुजबल ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से कहा कि शिवभोजन केंद्रों की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहली बार किसी प्रकार की गड़बड़ी अथवा अनियमितता पाए जाने पर शिवभोजन केंद्रों को कारण बताओ नोटिस भेजा जाए। दूसरी बार अनियमितता पाए जाने पर बड़ी राशि का दंड वसूला करें। यदि तीसरी बार अनियमितता पाई गई तो शिवभोजन केंद्र को स्थायी रूप से बंद करने की कार्रवाई करें। भुजबल ने कहा कि राज्य में शिवभोजन योजना सबसे लोकप्रिय साबित हुई है। जरूरतमंद नागगरिकों को शिवभोजन थाली सुनिश्चत करने के लिए शिवभोजन केंद्रों की नियमित जांच करें। शिवभोजन केंद्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो तत्काल कार्रवाई करें। भुजबल ने कहा कि शिवभोजन केंद्रों के आवंटन में दिव्यांग और महिला बचत समूहों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। बैठक के दौरान अधिकारियों ने ई पॉस मशीन के इस्तेमाल में होने वाली परेशानी के बारे में शिकायत की। इस पर भुजबल ने कहा कि ई पॉस मशीन में आवश्यक बदलाव के बारे में विचार किया जाएगा। 
 

Created On :   13 Feb 2022 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story