सूदखोरों की प्रताडऩा से बीमार महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sick woman broke into hospital after being harassed by usurers
सूदखोरों की प्रताडऩा से बीमार महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
सूदखोरों की प्रताडऩा से बीमार महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

दूसरी शिकायत पर तीन आरोपियों के विरुद्ध एनकेजे मेंअपराध दर्ज
डिजिटल डेस्क कटनी
। जिले में सूदखोरों के जाल में फंसकर लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। प्रशासन का इन पर किसी तरह से जोर नहीं है। सोमवार को एनकेजे थाना क्षेत्र में सूदखोरी पर दो तरह की कार्यवाही सामने आई। एक मामले में पीडि़त किसलेखा पति रंजित की शिकायत पर पुलिस ने मैथ्यू वसावस, पोकडिय़ा वंशकार और अरुण गुप्ता के विरुद्ध मप्र ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया लिया। वहीं सूदखोरों द्वारा एटीएम और पासबुक रखने से एक अन्य महिला की मौत जिला अस्पताल में हो गई। पांच दिनों से पुलिस मामले की जांच करती रही और उधर महिला ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
दो लाख का रहा कर्जा
रोशन नगर निवासी महिला कुसलेखा ने आरोपियों से करीब तीन से चार वर्ष पहले ब्याज में 2 लाख रुपए का कर्जा लिया था। चार वर्ष के अंतराल में आरोपी इससे करीब चार गुना अधिक राशि वसूल चुके थे। इसके बावजूद महिला का कर्ज लगातार बना रहा। आरोपी इसके लिए दबंगई पर उतारु हो जाते। जिससे परेशान महिला ने इसकी शिकायत एनकेजे थाने में दर्ज कराई। शिकायत के एक पखवाड़ा बीतने के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला कायम किया। इधर होती रही जांच और वृद्धा के निकल गए प्राण एनकेजे थाना क्षेत्र के रोशन नगर में सूदखोरी की वह शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जिसने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां पर 14 जनवरी को कल्याणी महिला रेखा जॉनसन घर में बेहोश पड़ी हुई थी। काफी देर तक महिला की आहट सुनाई नहीं दी तो आसपास के लोग गए। शोर मचाने पर भी महिला ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस की मदद लेते हुए दरवाजा खोलकर लोग अंदर पहुंचे। यहां पर से बेहोश महिला को जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां पर आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि महिला के पति शासकीय कर्मचारी रहे। जिनका स्वर्गवास काफी पहले हो गया था। महिला का गुजारा पेंशन से होता था। इस पेंशन की राशि को हड़पने के लिए सूदखोर एटीएम और पासबुक रख लिए थे। जिसके चलते महिला दाने-दाने को मोहताज हो गई। जानकारी एएसपी को भी लगी। इसके बावजूद इस पर किसी तरह से जांच नहीं हुई।
इनका कहना है
रोशन नगर में महिला कुसलेखा की शिकायत पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला कायम कर लिया गया है। अन्य मामलो की जांच की जा रही है।
- अनिल कांकड़े, थाना प्रभारी
 

Created On :   22 Jan 2020 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story