साहब! जाम से दिलाओ राहत, व्यापारियों ने एएसपी से की चर्चा

Sir! Relief from jam, traders discussed with ASP
साहब! जाम से दिलाओ राहत, व्यापारियों ने एएसपी से की चर्चा
साहब! जाम से दिलाओ राहत, व्यापारियों ने एएसपी से की चर्चा


डिजिटल डेस्क जबलपुर। मिलोनीगंज क्षेत्र में चौराहे पर लगातार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। यहां पर रोजाना घंटों जाम लगने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना  पड़ता है। समस्या से राहत दिलाने को लेकर  यातायात  एडिशनल एसपी  अमृत मीणा   के साथ जन आक्रोश संस्था   एवं मिलोनीगंज व्यापारी संघ के सभी व्यापारियों ने मिलकर चौराहे का निरीक्षण किया एवं छोटे बाजार क्षेत्र अतिक्रमण हटाए और  जाम की समस्या के निराकरण के लिए कुछ नियम तय कराए हैं। सभी व्यापारियों ने एकमतेन  रूप से सहमति देते हुए जनाक्रोश संस्था के अध्यक्ष  विवेक यादव, सचिव अखिलेश दीक्षित एवं सभी पदाधिकारियों ने  एडिशनल एसपी मीणा  के निर्देशों के अनुसार व्यवस्था में सहयोग देने पर अपनी सहमति दी है। इसके  साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी की चौराहे पर परमानेंट ड्यूटी तय करके जाम न हो पाने के लिए संकल्प किया।   इस अवसर पर  अजय तिवारी, कुंजी जौहरी, राजेश ठाकुर, आकाश बहरे, सुरेंद्र पांडे  मौजूद रहे। 

Created On :   7 Feb 2020 10:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story