- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- स्कार्पियो पलटने से 6 घायल, मैहर से...
स्कार्पियो पलटने से 6 घायल, मैहर से मां शारदा के दर्शन कर जा रहे थे गांव

डिजिटल डेस्क सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के बाबूपूर चौकी अंतर्गत स्कार्पियो पलटने से 6 लोग घायल हो गए। आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 की मदद से 3 घायल महिलाओं और चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 2 अन्य निजी अस्पताल चले गए। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में केशकली सिंह पत्नी इद्रजीत सिंह 50, यशोदा सिंह पत्नी लालमन सिंह 70, संतोष सिंह पत्नी रणजीत सिंह 40 वर्ष के साथ चालक पवन विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा संगीता सिंह पत्नी शैलेश सिंह और विजयभान सिंह पत्नी पिता राममिलन सिंह को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 लोगों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्सियों के मुताबिक स्कार्पियो इतनी तेज थी कि 2 पलटनी खा गई। घायलों के मुताबिक वाहन चालक शराब के नशे में था।
मॉडल हाउस के पास हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटर थाना क्षेत्र के रेहुंटा निवासी एक परिवार के लोग बुधवार को मैहर से मां शारदा देवी के दर्शन और मुंडन संस्कार कर रेहुंटा लौट रहे थे। स्कार्पियो इतनी तेज थी कि 2 पलटनी खा गई। घायलों के मुताबिक वाहन चालक शराब के नशे में था।बताया गया है कि जैसे ही स्कार्पियो कोलगवां थाना क्षेत्र के बाबूपुर चौकी अंतर्गत मॉडल हाउस के पास पहुंची, चालक पवन का वाहन से नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार स्कार्पियो पलट गई। वाहन पलटते ही चीख मच गई, आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े। आनन-फानन 108 को फोन कर सड़क हादसे की जानकारी दी गई जिसके बाद सिविल लाइन थाने की एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई। एम्बुलेंस के ईएनटी कृष्ण कुमार और पायलट अजीम खान द्वारा फौरन तीनों घायल महिलाओं और चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा 2 लोगों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.jpeg)
Created On :   8 Feb 2018 2:25 PM IST