- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आजीविका सृजन क्षेत्र में उपलब्धि...
आजीविका सृजन क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए महाराष्ट्र की छह आदिवासी महिला सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) ने को आजीविका सृजन क्षेत्र में 75 आदिवासी महिलाओं को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। इनमें महाराष्ट्र की छह महिलाएं शामिल है। जनजातीय मामले के राज्यमंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने आदिवासी महिलाओं को उनकी उपलब्धियों पर सम्मानित करने के लिए ट्राइफेड को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन महिलाओं ने अपने परिवार और समुदाय के भविष्य और आजीविका को सुरक्षित करने की दिशा में जो कदम उठाए हैं वह प्रेरणादयक है। समारोह हाइब्रिड मोड पर आयोजित किया गया था। समारोह मे सम्मानित हुई महिलाओं में अमरावती से पार्वती माहुरे, अर्जुनी मोरगांव (गोंदाया) से शैला उईके, भंडारा से अर्चना नहायमूर्ते, सालेकसा (गोंदिया) से वंदना उईके, धानोरा (गडचिरोली) से गुणवंता उसेंडी और धारनी (चिखलदरा) से सुशीला पातोरकर शामिल
Created On :   8 March 2022 7:56 PM IST