विदेश से लौटा बेटा, घर आकर देखा तो फटी रह गई आंखें

Son, returned from abroad, came home and looked tired eyes
विदेश से लौटा बेटा, घर आकर देखा तो फटी रह गई आंखें
विदेश से लौटा बेटा, घर आकर देखा तो फटी रह गई आंखें

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महानगर कहलाने वाले शहर मुंबई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक साल बाद विदेश से लौटे एक शख्स को उसके घर में अपनी मां का कंकाल मिला। एक साल से विदेश में रह रहे बेटे को अपनी मां की मौत की जानकारी भी नहीं लगी।

दरअसल 63 साल की आशा केदार साहनी नाम की महिला मुंबई के पश्चिमी उपनगर ओशिवारा के वेल्स कॉड सोसायटी में अकेली रह रही थी। अमेरिका में रहने वाला साहनी का बेटा ऋतुराज साहनी ने भारत आकर अपने घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। काफी कोशिशों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखने पर उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। अंदर मां का कंकाल पड़ा हुआ था।  साहनी का शरीर सड़-गल कर कंकाल में बदल गया था। पुलिस ने कंकाल में तब्दील हो चुके शव को पोस्टपार्टम के लिए सिद्धार्थ अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। हैरानी की बात  यह है कि आशा की मौत के बाद उनका शव घर मे ही सड़ गलकर कंकाल हो गया, लेकिन इमारत में रहने वाले लोगों को दुर्गंध तक नहीं आई।

क्या है मामला ?
मामला मुंबई के ओशिवारा इलाके का है। यहां के एक फ्लेट में 63 साल की आशा साहनी अकेली रहती थीं। उनके पति का निधन 2013 में हो गया था। उनका बेटा ऋतुराज अमेरिका में एक आईटी प्रोफेशनल है। ऋतुराज ने करीब सालभर पहले मां से आखिरी बार बातचीत की थी। करीब 1 साल बाद वो शनिवार को भारत लौटा है।

Created On :   7 Aug 2017 9:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story