नागपुर-गोंदिया के लिए मुंबई से चलेंगे विशेष ट्रेनें, फिर शुरु होगी मुंबई-नागपुर दूरंतो 

Special trains will run from Mumbai to Nagpur-Gondia
नागपुर-गोंदिया के लिए मुंबई से चलेंगे विशेष ट्रेनें, फिर शुरु होगी मुंबई-नागपुर दूरंतो 
नागपुर-गोंदिया के लिए मुंबई से चलेंगे विशेष ट्रेनें, फिर शुरु होगी मुंबई-नागपुर दूरंतो 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर,गोंदिया समेत राज्य चार स्टेशनों से मुंबई के लिए मध्य रेलवे रोजाना पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगी। 9 अक्टूबर से चलने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित होंगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या आरक्षण खिड़की से गुरूवार से इन ट्रेनों की बुकिंग कराई जा सकेगी। मध्य रेलवे ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि नागपुर, गोंदिया के साथ पुणे और सोलापुर से मुंबई के लिए रोजाना ट्रेनें चलाई जाएंगी। नागपुर से मुंबई के लिए 9 अक्टूबर को विशेष दूरंतों दैनिक ट्रेन शुरू होगी। यह ट्रेन अगले दिन मुंबई पहुंचेगी और 10 अक्टूबर को मुंबई से नागपुर के लिए रवाना होगी और 11 अक्टूबर को नागपुर पहुंचेगी। विशेष ट्रेन लॉकडाउन से पहले चलने वाली दूरंतों के समय पर ही चलेगी।

इगतपुरी छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों पर रुकेगी जिन पर दूरंतो रुकती थी। गाड़ी संख्या 02189/02190  में  8 स्लीपर, 9 एसी-3 टीयर, 3 एसी 2 टीयर और 1 फर्स्ट एसी का डिब्बा होगा। इसके अलावा विदर्भ एक्सप्रेस की तर्ज पर उसी समय और इगतपुरी छोड़कर बाकी उन्हीं स्टेशनों पर रुकने वाली मुंबई-गोंदिया सुपरफास्ट विशेष दैनिक ट्रेन भी शुरू की जा रही है। 9 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से यह ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन गोंदिया पहुंचेगी। जबकि गोंदिया से अगले दिन ट्रेन मुंबई के लिए रवाना होगी। ट्रेन संख्या  02105/02106 में 10 स्लीपर, 5 एसी-3 टीयर, 3 एसी-2 टीयर, 1 फर्स्ट एसी, और 5 सेकेंड क्लास सिटिंग डिब्बे होंगे। इसके अलावा मुंबई से पुणे के बीच रोजाना दो विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है।

इनमें एक डेक्कन क्वीन की समय सारिणी पर जबकि दूसरी इंद्रायणी एक्सप्रेस के टाईम टेबल पर चलेगी। इसके अलावा मुंबई से सोलापुर के बीच चलने वाली सिद्धेश्वर एक्सप्रेस की तर्ज पर एक गाड़ी चलाई जाएगी। लेकिन यह गाड़ी कर्जत, खंडाला, लोनावला, माढा, मोहोल और भिगवान स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। सभी ट्रेनों में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा यात्रियों को कोविड संबंधी सभी मापदंडों का पालन करना होगा। 

Created On :   7 Oct 2020 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story