- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक...
तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत

By - Bhaskar Hindi |15 Nov 2022 10:46 AM IST
सतना तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत
डिजिटल डेस्क,सतना। धारकुंडी थाना अंतर्गत शुकवाह मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक एक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि इरशाद पुत्र इसहाक खान 46 वर्ष और बड़े सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह 48 वर्ष, निवासी अकौना, थाना सेमरिया, जिला रीवा, सोमवार शाम को मानिकपुर से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। तकरीबन 4 बजे जैसे ही उनकी बाइक शुकवाह मोड़ पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। इस हादसे में सिर पर गंभीर चोट आने से बाइक चला रहे इसहाक खान की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बड़ूे सिंह बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मझगवां भेज दिया गया है।
Created On :   15 Nov 2022 4:16 PM IST
Tags
Next Story












