- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, मोटर...
तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, मोटर मैकेनिक की मौत

By - Bhaskar Hindi |12 Dec 2022 10:05 AM IST
सतना तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, मोटर मैकेनिक की मौत
डिजिटल डेस्क,सतना। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पुराना पावर हाउस चौक के पास बाइक सवार 2 लोग नाले में जा गिरे, जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार मैकेनिक सादिक खान और इम्त्यिाज खान अपने एक अन्य सहयोगी के साथ प्रयागराज से यहां काम करने आए थे। तीनों लोग रविवार रात को लगभग सवा 11 बजे नजीराबाद से भरहुत नगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही पुराना पावर हाउस के पास पहुंचे, तभी पुलिया पर बने स्पीड ब्रेकर में बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई और किराना दुकान की शटर से टकराते हुए नाले में जा गिरी। इस हादसे में सादिक की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Created On :   12 Dec 2022 3:34 PM IST
Next Story












