एसआरपीएफ जवान की पत्नी ने फांसी लगाई, आत्महत्या के दो प्रकरण

SRPF jawans wife hanged, two cases of suicide
एसआरपीएफ जवान की पत्नी ने फांसी लगाई, आत्महत्या के दो प्रकरण
नागपुर एसआरपीएफ जवान की पत्नी ने फांसी लगाई, आत्महत्या के दो प्रकरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर. जरीपटका इलाके में एसआरपीएफ जवान के ड्यूटी पर जाते ही पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम प्रियंका राहुल मेश्राम (34) है। कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एलआईजी क्वार्टर नं. 833, हुडकाे काॅलोनी, जरीपटका निवासी प्रियंका राहुल मेश्राम ने 18-19 फरवरी के दरमियान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियंका के पति राहुल मेश्राम एसअारपीएफ में कार्यरत हैं। उसके ड्यूटी पर जाने के बाद प्रियंका ने रसोई घर की छत में लगी लोहे की हुुक में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। उधर, राहुल ने प्रियंका के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। तब राहुल ने बस्ती में रहने वाले अपने दोस्त को घर पर जाकर देखने की बात कही। उसके बाद यह मामला सामने आया। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर राहुल मेश्राम घर पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद जरीपटका थाने के उपनिरीक्षक रोठे ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। जांच कर रही है।

बेटी की मौत का गम नहीं भुला पाई थी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रियंका को शादी के करीब 10 वर्ष बाद वर्ष 2021 में एक बेटी हुई थी। करीब एक माह बाद बेटी की मौत हो गई। इस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। घटना के दिन घर में अकेले रहने पर उसने मौत को गले लगा लिया।

कर्ज से था परेशान - सटोरिए ने भी जान दी

उधर जरीपटका क्षेत्र में कर्ज बाजारी से परेशान एक सटोरिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अमित राजेंद्र महतो (35) है। सट्टा खेलने की लत के कारण वह कर्जबाजारी में डूब गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्लाॅट नं. 72, नरीमन सोसाइटी, गणपति नगर, झिंगाबाई टाकली, मानकापुर निवासी अमित महतो ने 18 फरवरी को दोपहर में करीब 2.50 बजे आयशा लॉन के सामने खाली खेत में बबूल के पेड़ में नायलॉन रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि सट्टा खेलने के कारण वह काफी कर्ज में डूब गया था। इस कारण मानसिक तनाव में रहने लगा था।, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। घटना के बारे में मृतक के भाई अमितेश राजेन्द्र महतो की सूचना पर जरीपटका थाने की महिला सहायक पुलिस निरीक्षक काले ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

Created On :   20 Feb 2023 6:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story