नागपुर-शिर्डी के लिए नहीं मिले एसटी को यात्री, छूट देने पर भी नहीं मिला फायदा   

ST did not get passengers for Nagpur-Shirdi, did not get benefit even after giving exemption
नागपुर-शिर्डी के लिए नहीं मिले एसटी को यात्री, छूट देने पर भी नहीं मिला फायदा   
परेशानी नागपुर-शिर्डी के लिए नहीं मिले एसटी को यात्री, छूट देने पर भी नहीं मिला फायदा   

डिजिटल डेस्क, नागपुर। छूट के दम पर शुरू की गई नागपुर-शिर्डी-नागपुर के लिए एसटी को फिर एक बार यात्री नहीं मिले। जिसके चलते प्रशासन ने इसे बंद कर दिया है। वर्तमान स्थिति में अब एसटी की एक भी बस समृद्धि महामार्ग से नहीं चल रही है। प्रशासन की मानें तो 13 अप्रैल से फिर शुरू करने की कोशिश की जाएगी। नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के उद्घाटन के बाद यहां से एसटी ने नागपुर से शिर्डी के लिए एक बस शुरू की थी। यह बस रात को 9 बजे यहां से निकलती थी, सुबह शिर्डी पहुंचाती थी। लेकिन इस बस को लगातार यात्री ही नहीं मिल रहे थे। जिसका मुख्य कारण उक्त जगह जाने के लिए कई निजी बसें व ट्रेन उपलब्ध हैं, जो एसटी की तुलना ज्यादा आरामदायक सफर देते हैं। ऐसे में एसटी को यात्री ही नहीं मिल रहे थे। 45 सीटों की इन बसों में मुश्किल से 10 से 20 यात्री रहते हैं। केवल एक बस को महामार्ग पर 6 हजार के करीब टोल टैक्स लग रहा था। 
 

Created On :   9 April 2023 5:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story