वैक्सीन के लिए मची भगदड़, महिलाओं को रौंदा - भीड़ नहीं संभली तब बनाई टोकन व्यवस्था

Stampede for vaccine, women trampled - token system created
वैक्सीन के लिए मची भगदड़, महिलाओं को रौंदा - भीड़ नहीं संभली तब बनाई टोकन व्यवस्था
वैक्सीन के लिए मची भगदड़, महिलाओं को रौंदा - भीड़ नहीं संभली तब बनाई टोकन व्यवस्था

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/सौंसर। लोधीखेड़ा स्थित सामुदायिक मंगल भवन स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगाने उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। भगदड़ में जमीन पर गिरी महिलाओं को पैरों के नीचे रौंदते हुए लोग आगे बढ़ गए। कई महिलाओं को मामूली खरोंचे आई है। हालात काबू में करने स्वास्थ्य टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। वैक्सीनेशन सेंटर की अव्यवस्था पर लोगों ने असंतोष जाहिर किया। प्रत्यक्षदर्शी ज्ञानेश्वर के अनुसार सुबह 6 बजे से ही मंगल भवन के मुख्य गेट के सामने भीड़ इक_ा हो गई थी। 7.30 बजे नगर पंचायत स्टाफ ने हॉल के मुख्य गेट पर पंजीयन शुरु किया। इसी दौरान किसी ने हॉल का गेट खोल दिया। वैक्सीन लगाने की होड़ में भीड़ में भगदड़ मच गई। इस भीड़ में शामिल महिलाएं धक्का लगने से जमीन पर गिर गई। लोगों ने महिलाओं की भी परवाह नहीं की और पैरों से उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गए। गनीमत है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सावित्री बाई बताती है कि हॉल के गेट पर मची भगदड़ में कई महिलाओं को सामान्य खरोचें आई है। लोधीखेड़ा केंद्र में प्रथम और दूसरे डोज के लिए 250-250 वैक्सीन उपलब्ध थी, जबकि सेंटर में वैक्सीन लगाने चार सौ से अधिक लोग पहुंचे थे।
बाद में टोकन सिस्टम बनाया-
घटना के बाद नगर पंचायत ने टोकन व्यवस्था बनाई। हॉल में घुसी भीड़ को बाहर कराने के बाद टोकन वितरित किए गए। वैक्सीनेशन सेंटर में गुरुवार शाम पांच बजे तक 500 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इसमें 320 को प्रथम और 180 को दूसरा टीका लगाया गया है।
शहर के वैक्सीनेशन सेंटरों में भी लगी भीड़-
जिला मुख्यालय के वैक्सीनेशन सेंटरों में भी सुबह से भीड़ देखने को मिली। मेडिकल कॉलेज में तो लोगों की कतार बाहर सड़क तक आ गई थी। इसी तरह रेस्ट हाउस और एमएलबी स्कूल समेत अन्य सेंटरों में लोगों की कतार लगी रही।
इनका कहना है...
वैक्सीनेशन सेंटर में सुबह 7 बजे से पंजीयन शुरु कर दिया गया था। पंजीयन के बाद लोगों को हॉल में भेजा जा रहा था। तभी किसी ने हॉल का गेट खोलने दिया। जिसकी वजह से हॉल में घुसने के लिए भगदड़ मच गई। अब खिड़की से टोकन देने की व्यवस्था बनाई है।
-वैभव देशमुख, मुख्य नपा अधिकारी

Created On :   2 July 2021 8:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story