पिछले 9 वर्ष में देश में स्टार्टअप्स 300 गुना बढ़े हैं -जितेन्द्र सिंह

Startups in the country have grown 300 times in the last 9 years - Jitendra Singh
पिछले 9 वर्ष में देश में स्टार्टअप्स 300 गुना बढ़े हैं -जितेन्द्र सिंह
अनुकूल वातावरण पिछले 9 वर्ष में देश में स्टार्टअप्स 300 गुना बढ़े हैं -जितेन्द्र सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत में स्टार्टअप्स पिछले 9 वर्षों में 300 गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले लगभग 350 स्टार्टअप्स ही थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में लाल किले से आह्वान करने और 2016 में विशेष स्टार्ट-अप योजना शुरू करने के बाद से आज स्टार्टअप्स की संख्या 100 से अधिक यूनिकॉर्न के साथ 90,000 से अधिक हो गई है।

डॉ सिंह राष्ट्रपति भवन में केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय नवप्रवर्तन पुरस्कार वितरण के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जमीन से जुड़े नवप्रवर्तकों केा पुरस्कृत किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए भी खोल दिया, जिससे अंतरिक्ष क्षेत्र में लगभग तीन वर्षों के भीतर 100 से अधिक स्टार्टअप्स हो गए। इसी तरह जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स 50 से बढ़कर 60,000 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं मे प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मकता की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनके पास राजनीतिक नेतृत्व से मिलने वाले उस अनुकूल वातावरण और उचित संरक्षण की कमी थी, जो अब उपलब्ध कराया गया है। 

Created On :   10 April 2023 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story