हड़ताल खत्म, महाराष्ट्र में अब काम पर लौट आए हैं सरकारी कर्मचारी 

State employee organization decided to end strike
हड़ताल खत्म, महाराष्ट्र में अब काम पर लौट आए हैं सरकारी कर्मचारी 
हड़ताल खत्म, महाराष्ट्र में अब काम पर लौट आए हैं सरकारी कर्मचारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के सरकारी कर्मचारी अपने काम पर लौट आए हैं। जिसके बाद सरकारी दफ्तरों में चहल-पहल भी शुरु हो गई है। शुक्रवार को कलेक्टर ऑफिस में सभी कर्मचारियों अधिकारियों ने अपना का सुचारू रूप से शुरु कर दिया। जिससे लोगों को हो रहे परेशानी से निजात मिली। सरकार के आश्वासन के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों ने गुरुवार यानी तीसरे दिन दोपहर में हड़ताल को वापस ले ली थी। सातवें वेतन आयोग सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारी 7 अगस्त से हड़ताल पर गए हुए थे। गुरुवार को मंत्रालय में राज्य सरकारी कर्मचारी मध्यवर्ती संगठन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से राज्य के मुख्य सचिव डीके जैन ने बैठक की। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लगभग एक घंटे की बैठक के बाद सरकारी कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

इस घोषणा के साथ ही हड़ताल पर जाने वाले सभी कर्मचारी वापस काम पर लौट आए। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक है। मांगों के संबंध में जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी। राज्य सरकारी कर्मचारी मध्यवर्ती संगठन के अध्यक्ष विश्वास काटकर ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर सरकार ने हमें आश्वासन दिया है। हमने मराठा आरक्षण के लिए महाराष्ट्र बंद और हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया है। 

सरकार ने क्या दिया आश्वासन 
राज्य सरकारी कर्मचारी मध्यवर्ती संगठन के महासचिव अविनाश दौंड ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि सरकार ने साल  2018 का बकाया महंगाई भत्ता दीपावली में देने का आश्वासन दिया है। सातवें वेतन आयोग का लाभ नए साल में जनवरी 2019 से मिलना शुरू हो जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू के संबंध में पुर्नविचार समिति गठित की जाएगी। कर्मचारियों के लिए कामकाज का 5 दिन का सप्ताह और सेवानिवृत्ति होने की आयु 60 साल करने के बारे में राज्य मंत्रिमंडल में जल्द प्रस्ताव भेजने का वादा किया गया है। 

Created On :   9 Aug 2018 2:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story