कृषि क्रांति की ओर बढ़ रहा है प्रदेश - कमलनाथ 

State is moving towards agricultural revolution - Kamal Nath
 कृषि क्रांति की ओर बढ़ रहा है प्रदेश - कमलनाथ 
 कृषि क्रांति की ओर बढ़ रहा है प्रदेश - कमलनाथ 

डिजिटल डेस्क सतना। संविधान बचाओ महारैली को मुख्य अतिथि की आसिंदी से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कृषि क्रांति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 13 माह के कार्यकाल में मिले 10 माह के कार्य दिवसों में 21 लाख किसानों के ऋण माफ किए गए हैं। इससे पहले सीएम ने पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की 56 वीं जयंती पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम कमलनाथ ने कहा कि सुखलाल उनके संसद के साथी थे और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित नेता थे। 
आपसे है, विकास की आस : लखन घनघोरिया 
इस अवसर पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं जिले के प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया ने सीएम कमलनाथ का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि भाजपा शासन के 15 वर्षों में विकास से बहुत पीछे छूट चुके सतना को सिर्फ आप से ही आस है। उन्होंने कहा कि उपेक्षित सतना इससे पहले हर कदम पर छला गया है।  प्रभारी मंत्री श्री घनघोरिया ने कहा कि अब तक जिले के 37  हजार 417 किसानों के 96 करोड़ 62 लाख से भी ज्यादा के कर्जमाफ किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सभी पात्र किसानों की कर्जमाफी का काम पूरा कर लिया जाएगा। 
महानगरीय तर्ज पर हो सतना का विकास : सिद्धार्थ 
स्वागत भाषण और आभार प्रदर्शन सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने किया। उन्होंने आयोजन के उदेश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता की ये परंपरा 15 वर्ष से चल रही है। उन्होंने कहा कि अबकि अहम ये है कि सीएम कमलनाथ जैसे विकास पुरुष का सानिध्य मिला है। उन्होंने कहा कि सतना में काम तो हुए हैं,पर जनता की जरुरतों के काम नहीं हुए। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने महानगरीय तर्ज पर सतना के विकास की जररुत जताते हुए शासकीय विश्वविद्यालय और स्पोटर््स काम्पलेक्स की मांगी की। 
 अब बीच में हैं कमलनाथ : नीलांशु 
चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि एक तरफ श्रीकामतानाथ तो दूसरी तरफ गैवी नाथ और दोनों के बीच में सीएम कमलनाथ हैं। उन्होंने कहा कि किसी को चिंतित होने की जरुरत नहीं है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सीएम स्वयं रामराज की परिकल्पना की स्थापना के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। यूपी के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने काव्य पाठ की प्रस्तुति दी। महाराष्ट्र के पूर्वमंत्री पूर्व मंत्री बापू भुजबल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  

Created On :   6 Jan 2020 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story