ओहर जटवाड़ा गांव में दो गुट भिड़े - एक दूसरे पर फेंके पत्थर, सात लोग बुरी तरह घायल

Stones were thrown at each other, seven people were badly injured
ओहर जटवाड़ा गांव में दो गुट भिड़े - एक दूसरे पर फेंके पत्थर, सात लोग बुरी तरह घायल
छत्रपति संभाजीनगर ओहर जटवाड़ा गांव में दो गुट भिड़े - एक दूसरे पर फेंके पत्थर, सात लोग बुरी तरह घायल

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। ओहर जटवाड़ा गांव में शुक्रवार को धार्मिक मामले में दो गुटों में तनाव निर्माण हुआ। देखते देखते दोनों गुटों के सदस्य एक दूसरे पर पथराव करने लगे। जिसमें दोतों गुटों के सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें उपचार के लिए घाटी अस्पताल भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स ने घटनास्थल पर पहुंचकर माहौल शांत किया। इस बारे में हर्सूल पुलिस थाना में मामला दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस बंदोबस्त तैनात

मामले की गंभीरता को लेकर आवेर जटवाड़ा व घाटी अस्पताल में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस के माध्यम से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। साथ ही अफवाह पर ध्यान देने का कहा जा रहा है।
 

Created On :   31 March 2023 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story