एसटी के नियमित कर्मचारियों को मिला बढ़ा वेतन 

STs regular employees got increased salary
एसटी के नियमित कर्मचारियों को मिला बढ़ा वेतन 
नवंबर एसटी के नियमित कर्मचारियों को मिला बढ़ा वेतन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एसटी महामंडल ने नियमित काम पर आने वाले कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी के अनुसार नवंबर महीने का वेतन का भुगतान कर दिया है। इन कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के अलावा महंगाई भत्ता और घर किराए भत्ते का भी लाभ मिला है। वहीं मंगलवार को दिन भर में 19 हजार 995 कर्मचारियों ने सेवाएं दी। जबकि 72 हजार 271 कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। एसटी प्रशासन ने हड़ताल में शामिल और 135 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इससे एसटी के निलंबित कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 9 हजार 910 हो गई है। जबकि अभी तक 2024 लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस बीच दोपहर 3 बजे तक एसटी के 250 बस में से 123 डिपो में बसों की आवाजाही रही। 

 

Created On :   7 Dec 2021 10:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story