नागपुर के सुनील आंबेकर संघ के सह प्रचार प्रमुख नियुक्त

Sunil ambekar rss akhil bharatiya sah prachar pramukh
नागपुर के सुनील आंबेकर संघ के सह प्रचार प्रमुख नियुक्त
नागपुर के सुनील आंबेकर संघ के सह प्रचार प्रमुख नियुक्त

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार कार्य में नागपुर के स्वयंसेवक को अहम् जिम्मेदारी मिली है। यहां के सुनील आंबेकर संघ के सह प्रचार प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले मा.गो. वैद्य संघ के प्रवक्ता थे। बाद में उनके पुत्र मनमोहन वैद्य प्रवक्ता बनें। फिलहाल मनमोहन वैद्य संघ के सहसरकार्यवाह हैं। प्रचार कार्यों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संघ की बंगलुरु में हुई कार्यकारिणी बैठक में नई नियुक्तियों का निर्णय लिया गया है। जिन स्वयंसेवकों को नई जिम्मेदारी दी गई है उनमें सह प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अलावा श्री श्याम सहसंयोजक धर्म जागरण, श्री सुधीर क्षेत्रीय प्रचारक दक्षिण मध्य क्षेत्र, श्री रघुनंदन विद्या भारती, श्री सेंथिल दक्षिण क्षेत्रीय प्रचारक, श्री लिंब्रारन उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय प्रचारक व श्री स्थनुमलयन ग्राम विकास दक्षिण  व दक्षिण मध्य क्षेत्र शामिल हैं। 

नागपुर में जन्मे आंबेकर
सुनील आंबेकर का जन्म 26 दिसंबर 1967 को नागपुर के महल क्षेत्र में हुआ। उन्होंने यहीं से जीव विज्ञान में कोशिका शाखा से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। वे भारतीय राष्ट्रवाद व छात्र राजनीति के गहरे अध्ययनकर्ता हैं। अविवाहित हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री रहे हैं। संघ कार्य में उनकी सराहना होती रही है। पूर्वोत्तर के राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के मामले पर आंबेकर के संगठन कार्यों को सराहा गया था। बांग्लादेश में घुसपैठ के विरोध का मामला हो, या फिर भ्रष्टाचार के विरुद्ध विद्यार्थियों के आंदोलन, सभी में आंबेकर की रणनीति प्रभावी रही है। 

Created On :   16 March 2020 7:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story