- कानपुर: कोरोना संक्रमित जिला जज इलाज को भटके, सीएमओ भी खोजते रहे डॉक्टर, अस्पताल पर एफआईआर
- ऑक्सीजन की किल्लत : दिल्ली हाईकोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- किसी भी तरह सुधारें आपूर्ति व्यवस्था
- चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच, लेकिन कमिंस-रसेल ने जीते दिल
- महाराष्ट्र में कल रात 8 बजे से 1 मई तक 'लॉकडाउन', राज्य में लगाई गई कड़ी पाबंदी
- देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कोरोना पॉजिटिव
सिवनी: फिर भूकंप से झटकों से कांपी सिवनी, लोगों में दहशत, घरों से बाहर निकले

डिजिटल डेस्क सिवनी। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र एवं नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलाजी से प्राप्त जानकारी अनुसार 22 नवम्बर 2020 प्रात: 01.45 बजे सिवनी में 22.10 उत्तरी अक्षांश 79.55 पूर्वी देशांतर के निकट 4.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है। जिसका एपीसेंटर 10 किलोमीटर गहराई में स्थित है। भूकंप के झटके आने के बाद लोगों में दहशत का महौल व्यप्त है। दहशत के चलते लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले। हालाकि किसी प्रकार की जन हानि होने की कोई सूचना नहीं है।
जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सतत संपर्क में हैं। सभी वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा हेतु मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताए गए सभी सतर्कता बरतने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, होमगाड्र्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन अधिकारी कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है।