कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर बोले तावड़े - क्या ऐसी पार्टी को वोट देने के लिए कहेंगे राज

Tawde attacked on congress for statement of ashram girls case
कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर बोले तावड़े - क्या ऐसी पार्टी को वोट देने के लिए कहेंगे राज
कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर बोले तावड़े - क्या ऐसी पार्टी को वोट देने के लिए कहेंगे राज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चंद्रपुर के राजूरा स्थित आदिवासी आश्रमशाला में छात्राओं से अत्याचार की घटना में कांग्रेस के नेताओं के विवादित बयान पर भाजपा नेता व प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से सवाल पूछा है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तावडे ने कहा कि चंद्रपुर में कांग्रेस नेता के आश्रमशाला में छात्राओं से अत्याचार हो रहा है। अब राज ठाकरे ऐसी कांग्रेस को वोट करने के लिए कहेंगे क्या? तावडे ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद चंद्रपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभाष धोटे और कांग्रेस के विधायक व विधानसभा में पार्टी के विधायक दल उपनेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि लोग पैसा पाने के लिए पास्को कानून के तहत अत्याचार की शिकायत कराते हैं। दोनों नेताओं ने निर्लज्जता से यह बयान दिया है। तावडे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण को भाजपा और शिवसेना के गठबंधन के बजाय अपनी पार्टी के नेताओं की ओर ध्यान देना चाहिए। जहां पर बच्चियों से लैंगिक अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं।  

चंद्रपुर में कांग्रेस नेता ने आश्रमशाला में लड़कियों से कथित अत्याचार का मामला

वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माधवी नाईक ने भी कांग्रेस नेताओं के बयान की निंदा की है। माधवी ने कहा कि कांग्रेस के दोनों नेताओं का बयान असंवेदनशील और महिलाओं का अपमान करने वाला है। दोनों नेताओं के खिलाफ एट्रॉसिटी कानून के तहत कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाएगा। 

Created On :   23 April 2019 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story