चार साल बाद परिजनों से मिल सका किशोर

Teenager meet family after four years
चार साल बाद परिजनों से मिल सका किशोर
चार साल बाद परिजनों से मिल सका किशोर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चार साल पहले अपने परिवार से बिछड़े एक 14 वर्षीय लड़के को नई मुंबई पुलिस परिजनों से फिर से मिलने में सफल रही है। मानसिक रूप से कमजोर लड़का कर्नाटक के उडीपी से वापस लाया गया है। इसके अलावा इसी साल अप्रैल महीने से लापता  17 वर्षीय किशोरी को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला है। मानव तस्कररोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) के इंस्पेक्टर अर्जुन गराड के मुताबिक 10 साल की उम्र में साल 2016 में यह लड़का तलोजा क्षेत्र से लापता हो गया था। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस समय अपहरण का मामला दर्ज किया था। नाबालिग का पता हाल ही में कर्नाटक के उडुपी से लगाया गया। गराड ने बताया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक पुलिस के सामूहिक प्रयास से किशोर को उसके माता-पिता से मिलाया गया। दरअसल नाबालिग मानसिक रूप से अस्थिर है और वह खुद ही घर छोड़कर चला गया था और बाद में अधिकारियों ने उसे कर्नाटक में देखा और उसे सुधार गृह भेज दिया गया।

परिवार को सौंपी गई अपहृत लड़की

इसके अलावा तलोजा से अप्रैल में लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को भी पुलिस ने परिवार से मिलाया है। किशोरी का उसी इलाके में रहने वाले 23 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और नाबालिग को सुरक्षित बचाकर माता-पिता को सौंपा।   


 

Created On :   2 July 2020 9:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story