- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नागपुर से फरार आरोपी ठाणे में...
नागपुर से फरार आरोपी ठाणे में गिरफ्तार, कोर्ट परिसर से भागा था

डिजिटल डे्स्क, मुंबई। नागपुर के कोर्ट परिसर से फरार एक आरोपी को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राहुल गायकवाड बताया गया है। गायकवाड के कोर्ट से फरार होने के बाद इसकी जानकारी ठाणे पुलिस की अपराध शाखा को दी गई थी। ठाणे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गायकवाड 21 फरवरी 2018 को नागपुर कोर्ट परिसर से भाग गया था। उसके खिलाफ नागपुर के धंतोली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 392 व 34 के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट से फरार हुए गायकवाड के बारे में ठाणे पुलिस को बताया गया था कि वह ठाणे के घोडबंदर इलाके में विवियाना माल परिसर के निकट रहता है।
कोर्ट परिसर में पुलिस हिरासत से भागा था
नागपुर पुलिस से मिली इस सूचना के आधार पर ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस की टीम ने गायकवाड को तलाशने का काम शुरु कर दिया। पुलिस की टीम को गायकवाड के विवियाना माल के पास आने की खबर मिली तो पुलिस टीम ने जाल बिछाकर गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया। ठाणे पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गायकवाड को गिरफ्तार कर उसे नागपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।
नागपुर पुलिस को सौंपा आरोपी, ठाणे से पकड़ाया
गायकवाड के फरार होने की जानकारी लगते ही ठाणे पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने गायकवाड की सरगर्मी से तलाशी शुरु कर दी थी। कोर्ट से फरार हुए गायकवाड के बारे में ठाणे पुलिस को बताया गया था कि वह ठाणे के घोडबंदर इलाके में विवियाना माल परिसर के पास ही रहता है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया। जाल बिछाकर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे नागपुर पुलिस को सौंपा गया है। जहां उसकेे खिलाफ अगली कार्रवाई होनी है।
Created On :   25 Feb 2018 4:38 PM IST