- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- 'सीधे बैंक खातों में जमा होगी कपास...
'सीधे बैंक खातों में जमा होगी कपास खरीद की राशि'

डिजिटल डेस्क,मुंबई। प्रदेश सरकार किसानों का कृषि अनुदान सीधे बैंक खातों में जमा करवाएगी। प्रदेश के विपणन व सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने बताया कि प्राथमिक रूप से कपास खरीद की राशि बैंक खातों में जमा कराई जाएगी। इसके लिए सरकार के विपणन विभाग की तरफ से बैंक खातों से जुड़ी सभी जानकारी का मास्टर डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।
देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों से डाटाबेस के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने की अपील की है। किसान कृषि उत्पन्न बाजार समिति के स्तर पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।
कृषि बाजार समिति स्तर पर किसानों का पूरा नाम, आवास का पता, खेती क्षेत्र, बैंक खाता का विवरण, मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी जुटाई जाएगी। देशमुख ने बताया कि किसानों को अनुदान का लाभ सीधे बैंक खातों में मिल सकेगा। साथ ही कृषि से संबंधित मार्गदर्शन, कृषि उत्पाद का बाजार भाव सहित अन्य जानकारी देने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है। । इसके बाद दूसरे कृषि उत्पाद के लिए लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
खुदरा बिक्री बाजार, मॉल और रिटेल एसोसिएशन जैसी संस्थाओं को किस गुणवत्ता वाली दाल चाहिए। विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने मॉल और रिटेल एसोसिएशन से यह जानकारी मांगी है। देशमुख ने कहा कि सरकार को यदि हर महीने और साल भर में तुअर के इस्तेमाल की जानकारी मिलती है तो उसके आधार पर सरकार दाल की उपलब्धता के लिए इंतजाम कर सकती है।
Created On :   14 July 2017 1:01 PM IST