सुबह 10 बजे पहुंचे प्रत्याशियों को 4 बजे तक करना पड़ा इंतजार

The candidates who arrived at 10 am had to wait till 4 pm
सुबह 10 बजे पहुंचे प्रत्याशियों को 4 बजे तक करना पड़ा इंतजार
विजेताओं को मिले प्रमाण पत्र,अब अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के लिए लॉबिंग सुबह 10 बजे पहुंचे प्रत्याशियों को 4 बजे तक करना पड़ा इंतजार

डिजिटल डेस्क,कटनी। लम्बी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत के विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र मिल ही गए। परिणाम घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित है। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 2 की सुनीता मेहरा एवं वार्ड नंबर 9 की माला मौसी प्रबल दावेदार हैं। सुनीता मेहरा भाजपा से जुड़ी बताई जाती हैं। यह दोनों निर्वाचन क्षेत्र बहोरीबंद विधानसभा में आते हैं। इसलिए यह तो तय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के हिस्से में जाएगी। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 3-4 नाम चर्चाओं में हैं। जिला पंचायत के निर्वाचित  14 में से 9 सदस्य भाजपा के बताए जाते हैं। जिसे भाजपा हाईकमान का आशीर्वाद मिल जाएगा, उसके सिर पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का ताज सजेगा।

जिला पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशी

वार्ड नंबर     निर्वाचित सदस्य         प्राप्त मत
01-             रीना राकेश लोधी        25386
02-             सुनीता मेहरा              8138
03-             प्रदीप त्रिपाठी             15549
04-           कविता पंकज राय        10839
05 -        अजय गोंटिया                9950
06-          प्रिया सिंह                    12360
07-        मोहिनी देवी पांडेय          17814
08-        अशोक विश्वकर्मा            18364
09-         माला मौसी                    14702
10-        सोनू पप्पू मिश्रा               19079
11-          रघुराजसिंह                   17288
12-      शीला सिंह (धीरेन्द्र सिंह)    29542
13-      संगीतादेवी अनिल पटेल     25419
14-        प्रेमलाल केवट                   8410

सुबह से शाम तक करना पड़ा इंतजार

जिला पंचायत के विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र के लिए सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ा। प्रत्याशियों ने वोटिंग के दिन ही अपने पोलिंग एजेंटों के माध्यम से मतों की जानकारी एकत्र कर ली थी। प्रत्याशियों को अपनी जीत का पहले ही अनुमान लग गया था। लिहाजा शुक्रवार सुबह से ही समर्थकों के साथ जिला पंचायत पहुंचना शुरू हो गया था। बताया जाता है कि जनपद पंचायतों से गुरुवार को वोटों का जानकारी आ गई थी लेकिन सारणीकरण में पूरा दिन बीत गया। सारणीकरण होने के बाद विजेताओं की अधिकृत घोषणा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिस पर भरोसा, उसे मिले एकतरफा वोट इस बार किसी भी राजनीतिक दल ने जिला एवं जनपद पंचायतों में प्रत्याशियों को अधिकृत नहीं किया था। क्योंकि एक दल के कई प्रत्याशी एक ही क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे लेकिन मतदाताओं ने जिस पर भरोसा किया उसे एकतरफा वोट दिए। क्षेत्र क्रमांक 12 की शीला सिंह को सर्वाधिक 29542 मत मिले। क्षेत्र क्रमांक 13 की संगीतादेवी पटेल को 25419 मत एवं क्षेत्र क्रमांक एक की रीना राकेश लोधी को 25386 मत मिले। पंचायत चुनाव में कई दिग्गजों को वोटरों ने नकारा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कई दिग्गजों को मतदाताओं ने नकार दिया। इसमें जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य हैं। ये चर्चित नाम जीत के लिए मैदान में पूरी तरह से ताकत झोंक दिए थे। इसके बावजूद कोरे दावे को मतदाताओं ने खारिज कर दिया। जिसके बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में निराशा व्याप्त है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य डॉ.ए.के खान और क्षेत्र क्रमांक 3 में राधेश्याम गोलू तिवारी को हार का मुंह देखना पड़ा। जीत के लिए दोनों प्रत्याशियों ने मैदान में जमकर पसीना बहाया था। इसमें से तो कुछ सदस्य ऐसे भी रहे। जिन्हें जिताने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी जोर लगाए हुए थे। इसके बावजूद मतदाताओं ने यह बता दिया कि जो मैदान में काम करेगा। उसे ही वे अपना अमूल्य मत देकर जनपद, जिला पंचायत और सरपंच की कुर्सी में बैठाएंगे। समर्थकों के हार जाने से कुर्सी का समीकरण फिर से बनता-बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि परिणाम आने के बाद राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं।

नोटा में गए 2878 मत

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में नोटा में भी मतदाताओं ने सील लगाई। सभी 14 वार्ड में 2878 मत नोटा में पड़े। नोटा में सर्वाधिक 409 वोट क्षेत्र क्रमांक-11 में डाले गए। 
 

Created On :   16 July 2022 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story