- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- आवारा श्वानों के हमले से 13 साल की...
Seoni News: आवारा श्वानों के हमले से 13 साल की बालिका की मौत, सहेली के साथ खेत जाने के दौरान हुआ हादसा

- आवारा श्वानों के हमले से 13 साल की बालिका की मौत
- सहेली के साथ खेत जाने के दौरान हुआ हादसा
Seoni News: कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत समनापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर को आवारा श्वानों के हमले से 13 साल बच्ची की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समनापुर निवासी गुरुदयाल विनोके की बेटी अवनी अपनी सहेली नेहा के साथ साइकिल से खेत जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे रास्ते में श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया। घबराकर अवनी साइकिल से गिर गई जबकि नेहा साइकिल से आगे निकल गई। श्वानों ने अवनी पर हमला कर दिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि श्वान अवनी को नोंच रहे हैं। उन्हें तत्काल भगाया गया, लेकिन अवनी की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार अवनी के पिता पेश से कृषक हैं। उनकी चार बेटियां हैं जिसमें से अवनी सबसे छोटी थी। वह कक्षा छटवीं में पढ़ती थी। वह अपनी सहेली के साथ खेत की ओर निकली थी लेकिन वह श्वानोंं का शिकार हो गई। ज्ञात हो कि श्वानों के हमले की लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं
Created On :   6 Sept 2025 3:46 PM IST