Seoni News: तीन दिन बाद मिला भीमगढ़ बांध में डूबी महिला का शव

तीन दिन बाद मिला भीमगढ़ बांध में डूबी महिला का शव
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Seoni News: छपारा थाना की भीमगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत संजय सरोवर भीमगढ़ बांध के डूब क्षेत्र में डूबी महिला का तीन दिन बाद शव मिला। पुलिस ने बताया कि बांध का जल स्तर बढ़ जाने से लोग डूब क्षेत्र में बने टापू में खेती कर रहे है। वहीं पानी में पत्थर रखकर टापू में आना-जाना कर रहे हैं। शुक्रवार को ग्राम मोहली निवासी आनीता पति विजय डेहरिया (47) भीमगढ़ बांध के डूब क्षेत्र के टापू में की जा रही खेती में शुक्रवार को मक्का तोडऩे गई थी, इसी दौरान वह डूब गई। परिजन की आशंका पर अनीता का शनिवार की सुबह से गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम द्वारा रेक्स्यू किया जा रहा था। रविवार की शाम लगभग 4 बजे उसका शव मिला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव परीक्षण के लिए छपारा अस्पताल पहुंचा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Created On :   13 Oct 2025 2:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story