- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- गणेश विसर्जन करते डूबा युवक, तैराक...
Chhindwara News: गणेश विसर्जन करते डूबा युवक, तैराक ने नदी में छलांग लगाकर बचाई जान

- गणेश विसर्जन करते डूबा युवक
- तैराक ने नदी में छलांग लगाकर बचाई जान
Chhindwara News: बेलगांव में डेहरिया परिवार में स्थापित गणेश प्रतिमा का शुक्रवार दोपहर पगारा मार्ग स्थित सुकरीनदी पर विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान 19 वर्षीय श्रीराम गहरे पानी में डूबने लगा। युवक की चीख सुनकर किनारे पर खड़े युवक दीपा यदुवंशी ने नदी में छलांग लगा दी। दीपा ने युवक को नदी से बाहर निकाल लिया। जिससे एक अप्रिय हादसा घटित होने से बच गया।
शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने बेलगांव के लोग सुकरी नदी गए थे। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रीराम पिता मन्नी डेहरिया गहरे पानी में चला गया था। वह अनियंत्रित होकर पानी में डूबने लगा था। श्रीराम की आवाज सुनकर नदी किनारे खड़े दीपा पिता मेखन यदुवंशी ने गहरे पानी में कूदकर उसे तलाश और पकड़कर नदी से बाहर निकाला। नदी तट पर श्रीराम डेहरिया की प्राथमिक चिकित्सा दी गई। हादसे में युवक की जान बच गई।
यह है स्थिति...
शांति समिति की बैठक में तय हुआ कि गणेश विसर्जन शनिवार और रविवार किया जाए। जिससे प्रशासन को प्रतिमा विसर्जन स्थल पर व्यवस्था बनाने में सुविधा रहें, वहीं आयोजन स्थल से विसर्जन घाट तक रास्ते पर यातायात बाधित न हो। किन्तु कुछ लोगों ने घरों में स्थापित प्रतिमाओं का शुक्रवार से विसर्जन शुरू कर दिया है। इस दौरान नदी में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। सुकरी घाट पर शुक्रवार को न्यूटन की तीन और बेलगांव की दो मूर्तियां विसर्जित की गई।
Created On :   6 Sept 2025 3:33 PM IST