Panna News: मध्यप्रदेश को विकास में नंबर वन बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश को विकास में नंबर वन बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • विकास के क्षेत्र में देश का नंबर वन प्रदेश
  • मध्यप्रदेश को विकास में नंबर वन बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Panna News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को विकास के क्षेत्र में देश का नंबर वन प्रदेश बनाएंगे। उन्होंने पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा के अमानगंज में महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाडली बहनों को दीपावली के भाईदूज से हर माह 1500 रुपए की राशि मिलेगी जिसे 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भरोसा दिलाया कि इस योजना में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड का कायाकल्प होगा। लगभग एक लाख करोड़ की इस परियोजना से किसानों की ज़मीनें उपजाऊ बनेंगी युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और विकास के मामले में यह क्षेत्र पंजाब-हरियाणा से भी आगे निकल जाएगा।

सीएम ने कहा कि रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मीबाई की इस वीरभूमि पर महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। प्रदेश में एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती और पुलिस विभाग में 22 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 106 करोड़ से अधिक के 25 से ज़्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें नल-जल योजनाएँ सडक़ों का उन्नयन बैराज स्कूल-महाविद्यालय और स्वास्थ्य सुविधाएँ शामिल हैं। उन्होंने पन्ना में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को शीघ्र शुरू करने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पन्ना के अमानगंज को ब्लॉक बनाने तथा बरगी नहर का विस्तार कर नागौद व देवेन्द्रनगर तहसील के ११२ ग्रामों को सिंचाई से लाभाविन्त करने का भी ऐलान किया।

Created On :   6 Sept 2025 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story