Panna News: एक पेड़ माँ के नाम अभियान, बिसानी तालाब पर पौधारोपण हरियाली महोत्सव का दिया संदेश

एक पेड़ माँ के नाम अभियान, बिसानी तालाब पर पौधारोपण हरियाली महोत्सव का दिया संदेश
  • एक पेड़ माँ के नाम अभियान
  • बिसानी तालाब पर पौधारोपण हरियाली महोत्सव का दिया संदेश

Panna News: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बुधवार को शाहनगर विकासखण्ड के बिसानी गांव स्थित स्थानीय तालाब में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देेश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली महोत्सव को बढ़ावा देना रहा। गौरीशंकर युवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक एल.पी. तिवारी, बिसानी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य गणेश सिंह, गौरीशंकर मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्यम चौबे, महंत अम्मु तिवारी, उपाध्यक्ष अश्वनी तिवारी, पूरनलाल बर्मन, हरिओम, छोटू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने भाग लिया। अभियान के अंतर्गत पीपल, बरगद आम और शीशम जैसे छायादार पौधे तालाब की मेढ़ पर रोपे गए। इस अवसर पर एल.पी. तिवारी ने कहा कि पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखरेख का संकल्प लिया।

Created On :   5 Sept 2025 3:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story