बैंगलोर और भोपाल की तर्ज पर ग्रीन सिटी के रूप में विकसित होगा शहर

The city will develop into a green city on the lines of Bangalore and Bhopal
बैंगलोर और भोपाल की तर्ज पर ग्रीन सिटी के रूप में विकसित होगा शहर
बैंगलोर और भोपाल की तर्ज पर ग्रीन सिटी के रूप में विकसित होगा शहर

इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से एमओयू शीघ्र, स्मार्ट सिटी की बैठक में निर्णय
डिजिटल डेस्क जबलपुर । बैंगलोर और भोपाल ने पहले ही इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से एमओयू साइन कर लिया है और इन दोनों शहरों को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी राह पर अब हमारा शहर भी चलने वाला है जिसके लिए जल्द ही इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से एमओयू साइन किया जाएगा। इसके तहत कई ऐसे कार्य किए जाएँगे जिनसे शहर पर्यावरण के और नजदीक आएगा। राष्ट्रीय संस्था से समन्वय होने पर इसके दूरगामी बेहतर परिणाम सामने आएँगे।
उपरोक्त निर्णय सोमवार को स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया गया।  स्मार्ट सिटी के चेयरमैन और कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित की गयी। भारत सरकार की ओर से नामिनेट डायरेक्टर  जेके कपूर ने बताया कि  बैठक में शहर को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्मार्ट सिटी के पास प्रस्ताव आया है।
2001 में गठित हुई काउंसिल
श्री कपूर ने बताया कि  इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल  का गठन 2001 में भारतीय उद्योग परिसंघ  द्वारा किया गया था। आईजीबीसी  भारत में ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा का नेतृत्व कर रहा है और ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन और अन्य सेवाएँ प्रदान कर रहा है। इस संस्था ने  भोपाल स्मार्ट सिटी, मंगलुरु स्मार्ट सिटी और बैंगलोर स्मार्ट सिटी सहित कई स्मार्ट शहरों के साथ काम किया है। श्री कपूर ने बताया कि  जबलपुर में भी आईजीबीसी  स्मार्ट सिटी के साथ एमओयू पर शीघ्र हस्ताक्षर कर कार्य प्रारंभ करेगी।
49 बिंदुओं पर हुई चर्चा
बैठक में कुल 49 बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें स्मार्ट सिटी के चल रहे कार्यों से लेकर आगामी योजनाओं पर भी विचार किया गया।  बैठक में कार्यपालिक निदेशक एवं निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह, राज्य शासन से नामिनेट इंजीनियरिंग इन चीफ  नर्मदा प्रसाद मालवीय, डायरेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह, डायरेक्टर राजेन्द्र राय जेडीए, अपर कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ  आशीष कुमार पाठक आदि शामिल थे।

 

 

Created On :   15 Dec 2020 2:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story