ठंड जल्द करेगी वापसी, बदलेगा मौसम -  विभाग ने जताई बारिश की संभावना, फिर घटेगा न्यूनतम तापमान

The cold will return soon, the weather will change - the department expressed the possibility of rain
ठंड जल्द करेगी वापसी, बदलेगा मौसम -  विभाग ने जताई बारिश की संभावना, फिर घटेगा न्यूनतम तापमान
ठंड जल्द करेगी वापसी, बदलेगा मौसम -  विभाग ने जताई बारिश की संभावना, फिर घटेगा न्यूनतम तापमान

डिजिटल डेस्क जबलपुर । इन दिनों मौसम का स्वरूप एक दम से बदला हुआ सा है। ऐसा लग रहा है जैसे ठंड पूरी तरह गायब हो चुकी है। लेकिन ये भ्रम है जो जल्द ही दूर होगा, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की-हल्की बारिश होगी। फिलहाल न्यूनतम  तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक तीव्र आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास सक्रिय है। इसके प्रभाव से हिमालय में जबरदस्त बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बर्फबारी का सिलसिला दो-तीन दिनों तक जारी रह सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इससे पुन: ठंड वापसी करेगी। 
दिन और रात के तापमान बढ़े 
अरब सागर में पंजाब तक बने ट्रफ, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात और राजस्थान पर बने एक ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदला है जिससे  दिन और रात के तापमान बढ़े हुए हैं। साथ ही प्रदेश के कुछ स्थानों पर बरसात हो रही है। जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 4 अधिक रहा। आद्र्रता 71 प्रतिशत िरकार्ड की गई। उत्तरी हवाएँ 2 किमी की रफ्तार से चलीं। 
 

Created On :   5 Jan 2021 9:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story