दंपती ने गल्ला व्यापारी से की 26 लाख की ठगी

The couple cheated the merchant of 26 lakhs
दंपती ने गल्ला व्यापारी से की 26 लाख की ठगी
- तीन हजार क्विंटल मक्का लिया और नहीं की पेमेंट दंपती ने गल्ला व्यापारी से की 26 लाख की ठगी


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कुसमैली मंडी के एक गल्ला व्यापारी से पंजाब की एक दंपती ने 26 लाख रुपए की ठगी की है। दंपती ने व्यापारी से तीन हजार क्विंटल मक्का खरीदा था। लगभग एक साल बीतने के बाद भी दंपती ने व्यापारी का 26 लाख रुपए का पेमेंट नहीं किया है। ठगी के शिकार व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि पिछले साल पंजाब के राजपुरा निवासी रजत मनकोटिया और उसकी पत्नी सुरेखा देवी मनकोटिया करनाल में एक कंपनी संचालित करते है। दंपती ने कुसमैली स्थित श्रीजी ट्रेडर्स के संचालक मदन साहू से साल 2020 में 45 लाख 51 हजार रुपए कीमत का 3 हजार 39 क्विंटल मक्का खरीदा था। दंपती ने मक्का खरीदी की आधी पेमेंट करने के बाद 26 लाख रुपए की बकाया राशि नहीं दी। दंपती द्वारा व्यापारी को दिए दो चैक भी बाउंस हो चुके है। ठगी का शिकार व्यापारी मदन साहू की शिकायत पर पुलिस ने रजत मनकोटिया और उसकी पत्नी सुरेखा देवी मनकोटिया के खिलाफ धारा 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Created On :   21 April 2022 11:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story